शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार रात आठ बजे से शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह 10 बजे तक लगातार जारी रही। इस दौरान 78 एमएम बारिश दर्ज की गई। 33 और 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त होने से बृहस्पतिवार शाम से पूरे शहर की बिजली गुल है। इससे लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों पर कीचड़ होने के कारण लोगों को निकलने में परेशानी उठानी पड़ी। सड़के कई स्थानों पर धंस गईं हैं, जिन पर ईंट-बजरी भर दी गई है।