फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में हाईवे पर ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत, छह यात्री घायल

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में लखनऊ दिल्ली हाईवे पर बुधवार देर रात करीब 1:40 बजे हाईवे पर गांव धनेली पल्तू के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस चालक 30 वर्षीय प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार करीब छह यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें