फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंच पर शत्रु... ग्रीन रूम में श्रीराम-सीता को दृश्य समझा रहा रावण; देखें मंचन से पहले की तैयारी

Mon, 23 Oct 2023 12:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर में ओसीएफ इस्टेट की रामलीला का अपना क्रेज है। मंच पर एक-दूसरे के दुश्मन रामादल और रावण दल के कलाकार पर्दे के पीछे बेहतर तारतम्य के साथ काम करते हैं। ग्रीन रूम में रावण ही श्रीराम और सीताजी को दृश्य समझाता है। रामलीला का निर्देशन रावण का किरदार निभाने वाले अंकित सक्सेना स्वयं संभालते हैं। शनिवार की शाम करीब आठ बजे ओसीएफ के रामलीला मंच के पीछे ग्रीन रूम के गेट पर वानर बने बच्चों की फौज खड़ी मिली। अंदर रावण बने अंकित अपने रोल के इंतजार में मेघनाद के साथ बैठे नजर आए। रावण अपने चेहरे को शीशे में देखकर किरदार को जीवंत करने की कोशिश में लगा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें