फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: हातिम अली शाह के कुल शरीफ में कव्वालों ने बांधा समां, अकीदतमंदों ने की चादरपोशी

शाहजहांपुर के तिलहर के मोहल्ला कच्चा कटरा में हजरत हातिम अली शाह के कुलशरीफ के बाद महफिल-ए-समां में कव्वालों ने अपने कलामों से धूम मचा दी। इस दौरान अकीदतमंदों ने दरगाह पर गुलपोशी व चादरपोशी भी की। उर्स में कव्वाल शमीम वारसी, वसीम वारसी और मुरादाबाद के मशहूर रईस झंकार कव्वाल ने अपनी कव्वाली से अकीदतमंदों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सूफियाना कलाम, मनकबत और हम्द-नात की पेशकश की गई। कव्वालों ने मन कुंतोअली मौला, हातिम शाह का दरबार, अदम से लाई है हस्ती में आरजू ए रसूल...जैसे कलाम गाकर लोगों की वाह-वाही लूटी। इस बीच दूर-दराज से आए जायरीनों ने दुआ के साथ हजरत हातिम अली शाह की मजार पर हाजिरी दी। इस मौके पर कटरा की खानकाह कलीमिया के असद अहमद कलीमी, रहमान शाह, चांद साबरी, मोहम्मद आशिक शाह वारसी देवा, तमन्ना शाह वारसी, कासिम वारसी, करम शाह वारसी, सूफी चांद मियां आदि मौजूद रहे। अंत में सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें