फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में काकोरी ट्रेन एक्शन महोत्सव पर निकाली गई प्रभात फेरी, भारत माता की जय के लगे नारे

शाहजहांपुर में काकोरी ट्रेन एक्शन महोत्सव के समापन पर शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इस बीच देशभक्ति के तराने बजाए गए, साथ ही नारे लगाए गए। सुबह करीब दस बजे रैली का शुभारंभ डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी ने शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद जीआईसी खेल मैदान में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बेसिक और माध्यमिक स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। इसके बाद रैली सदर बाजार होते हुए टाउन हॉल में शहीद उद्यान में समाप्त हुई। यहां बीएसए दिव्या गुप्ता और डीआईओएस हरिवंश कुमार ने छात्र छात्राओं को काकोरी कांड के बारे में जानकारी दी। छात्र छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें