फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में अफसरों संग पुलिसकर्मियों ने किया योग, योगासन के फायदे जाने

शाहजहांपुर में पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने योग आसन किए। उन्हें योग के होने वाले फायदे भी बताए गए। सुबह छह बजे योग प्रशिक्षक मृदुल गुप्ता ने ध्यान कराकर शुभारंभ किया। कपाल भाति, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास कराया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि योगा सत्रों का उद्देश्य पुलिस बल के शारीरिक, मानसिक संतुलन व कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। नियमित योग साधना हमें शारीरिक और मानसिक रूप से समग्र स्वास्थ्य ही प्रदान नहीं करती, बल्कि हमारी आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त करता है। कार्यक्रम में एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ लाइन प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें