फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में तेज धूप में जेल रोड पर जाम में फंसे लोग, दो घंटे रहे परेशान

शाहजहांपुर में जेल रोड पर बुधवार सुबह करीब दस बजे से जाम की स्थिति बनी रही। तेज धूप में जाम लगने से लोग बेहाल थे, यातायात पुलिस के प्रयास भी काम नहीं आ सके। जेल रोड पर सुबह दस बजे से जाम की स्थिति बन गई। यह स्थिति दोपहर एक बजे तक लगातार बनी रही। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप और उमस के बीच लोग घंटों सड़क पर फंसे रहे। मौके पर यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव ने जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन लंबे समय तक यातायात व्यवस्था सामान्य नहीं हो सकी। दोपहर एक बजे के बाद भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा, जिससे लोगों की दिक्कतें जारी रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें