फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में पुराने अस्पताल को सिटी अस्पताल बनाने की मांग, दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

शाहजहांपुर में सीनियर सिटीजन सोसायटी धरना प्रदर्शन कर पुराने जिला अस्पताल को सिटी अस्पताल बनाने की मांग कर रही है। सीएमओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को धरनास्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज बरेली मोड़ पर होने की वजह से बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंभीर समस्या होने पर शहर में जाम होने की वजह से मेडिकल कॉलेज पहुंचने में काफी दिक्कत होती है। पुराने अस्पताल में सिटी अस्पताल के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा। यह मांग लंबे समय से चल रही है। जिले के जनप्रतिनिधि भी इस तरफ कोई सार्थक कदम उठाए। धरना देने वालों में राजेश शुक्ला, सत्य प्रकाश तिवारी, अरुण दीक्षित, सावित्री शर्मा, पीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें