फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में ढाई लाख से अधिक बच्चों ने निपुण मॉक टेस्ट में लिया हिस्सा

शाहजहांपुर के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर में सुधार किए जाने के लिए जनपद में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की पहल से संचालित निपुण मॉक टेस्ट का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया। ढाई लाख से अधिक बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। निपुण परीक्षा में एक से पांच तक के छात्रों को ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नपत्र के माध्यम से एवं छह से आठ तक ओएमआर शीट में माध्यम से परीक्षा का आयोजन कराया गया। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षणरत 2,51,030 छात्र-छात्राओं में से लगभग 83 फीसदी छात्र-छात्राओं ने निपुण मॉक टेस्ट में प्रतिभाग किया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में बीएसए दिव्या गुप्ता पर्यवेक्षण में द्वितीय मॉक टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में अभियान चलाकर जिला समन्वयक, खंड शिक्षाधिकारी, एसआरजी, एआरपी एवं जिला समन्वयक रोहित सिंह के द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। इस दौरान डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता अपने स्तर से डायट मेंटर को लगाकर परीक्षा को सकुशल बनाए जाने लिए विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें