शाहजहांपुर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 'मिशन शक्ति-5' अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, पुवायां इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल बरीलालपुर निगोही,आर्य कन्या इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा आदि में कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, पोषण योजना की जानकारी दी। बालिकाओं को योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी दीपक दीक्षित ने बताया कि छात्राएं अपने हकों के प्रति जागरूक हों। इस मौके पर प्रधानाचार्य राखी मिश्रा, सुनीता, विनीता आदि मौजूद रहीं।