फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, अभियान चलाकर केंद्रीय मंत्री का मांगा इस्तीफा

शाहजहांपुर में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर महिला कांग्रेस ने सोमवार को एपस्टीन फाइल के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग की। महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कटारिया के नेतृत्व में महिलाएं टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुईं और जुलूस निकालकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यालय पर हुई बैठक में कहा कि संगठन एपस्टीन फाइल से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक करने और कथित समझौतों पर स्पष्टता की मांग कर रहा हैं। देश की जनता सच्चाई जानना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष सीमा गौतम, उपाध्यक्ष जितेंद्री मिश्रा, सीमा, राधा, सोनम, तबस्सुम, रेहाना, मीरा, मीनू, नौसबा, गुंजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें