फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में नौ केंद्रों पर हुई अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर

Mukesh Kumar Updated Sun, 23 Aug 2026 03:29 PM IST

सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा रविवार को शाहजहांपुर जिले के नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रहीं। किसी ने कठिन और कुछ ने सरल प्रश्न पत्र बताया। सुबह साढ़े नौ बजे से इस्लामिया इंटर कॉलेज, एबी रिच कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज, आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और आर्य महिला इंटर कॉलेज समेत नौ परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। लखनऊ, सुल्तानपुर, बरेली, हरदोई और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और किसी अभ्यर्थी के पास नकल सामग्री नहीं मिली। दोपहर 12 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, सामान्य अध्ययन और आपदा प्रबंधन के सवालों को कठिन कठिन बताया तो कुछ ने प्रश्न पत्र को सरल बताया। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी और सीओ सदर शुभम वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईओएस हरिवंश कुमार बताया कि परीक्षा में पंजीकृत 3720 अभ्यर्थियों में से 3020 उपस्थित रहे, जबकि 700 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें