शाहजहांपुर में मयूर स्पोर्टिंग की ओर से जीएफ कॉलेज में चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में जेएन टाइगर ने शनिवार को बहादुर टाइटन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। टॉस जीतकर बहादुर टाइटन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 62 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक अतुल मिश्रा ने 25 रन बनाए। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए जेएन टाइगर ने छह विकेट से मैच को जीत लिया। इसमें 29 रन अब्दुल्ला ने बनाए। फिरोज ने 20 रनों का योगदान दिया। मैच की अंपायर देवकुमार व रिजवान थे। इससे पहले शुभारंभ कैंटोमेंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित ने किया। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि रविवार को एसएस कॉलेज व क्राउन वारियर्स के बीच खेला जाएगा।