फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में बिजली निजीकरण के विरोध में जेई संवर्ग ने किया प्रदर्शन

राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के केंद्रीय नेतृत्व पर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के दो डिस्कॉम पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल के निजीकरण के विरोध ने तेजी पकड़ ली है। शाहजहांपुर में शुक्रवार को एसई कार्यालय में अवर अभियंताओं ने जोरदार तरीके से नारेबाजी कर विरोध जताया। अवर अभियंताओं ने शाम पांच से छह बजे तक एसई कार्यालय में नारेबाजी की। सभा में अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष शिव शरण प्रसाद ने कहा कि जेई संवर्ग आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है। निजीकरण की ओर बढ़ते हुए कदम को रोकने को कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर अजय यादव, सीपी जायसवाल, बबलू कुमार, पीयूष वर्मा, कृष्ण कुमार, अंकित तिवारी, आनंद कुमार, सत्यपाल सिंह, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें