फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : इनाम में मिले दो सौ रुपये को लेकर साथी मैकेनिक की हत्या, आरोपी हिरासत में

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में इनाम के तौर पर मिले दो सौ रुपये को लेकर हुए विवाद में मैकेनिक ने गुरुवार दोपहर साथी की डंडा मारकर हत्या कर दी। गांव नगला जमीने हरना निवासी धनपाल (40) पुवायां में भवानी ट्रैक्टर एजेंसी पर 20 साल से मैकेनिक का काम कर रहे थे। एजेंसी पर मूल रूप से गांव गुलौली और वर्तमान में जेबा रोड निवासी रामप्रताप भी मैकेनिक का काम करता था। गुरुवार को नवरात्र के पहले दिन ट्रैक्टरों की बिक्री हुई तो ट्रैक्टर खरीदने वाले किसानों ने मैकेनिक को इनाम भी दिया था। एक ट्रैक्टर धनपाल ने सेट किया था, लेकिन इनाम के दो सौ रुपये रामप्रताप ने रख लिए। धनपाल ने रामप्रताप से शिकायत की तो दोनों के बीच विवाद हो गया। रामप्रताप ने धर्मपाल के डंडा मार दिया जो नाक के ऊपरी हिस्से और माथे पर लगा। इससे उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें