फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: शाहजहांपुर में छात्राओं ने जाना पुलिस के कामकाज का तरीका

शाहजहांपुर में अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महिला थाने पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली देखी। विभिन्न पटल पर जाकर छात्राओं ने कामकाज का तरीका जाना। इस बीच उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे छात्राएं स्टेशन रोड स्थित महिला थाने में पहुंचीं। महिला थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री ने उन्हें पुलिस के कार्य करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सबसे पहले हेल्प डेस्क पर लेकर गईं। बताया कि प्रत्येक पीड़ित महिला यहां आकर अपनी पूरी बात बताती है। वादी और प्रतिवादी पक्ष को बुलाकर दोनों के बीच वार्ता कराकर रिश्ता टूटने से बचाने के लिए समझौते का प्रयास करते हैं। इसके बाद उन्हें सीसीटीएनएस कक्ष लेकर गईं। बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं होने पर प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है। इंस्पेक्टर ने उन्हें महिला आरक्षियों के बच्चे के लिए बनाए गए कक्ष का भ्रमण भी कराया। उन्होंने बताया कि कोई समस्या आने पर घबराएं नहीं, बल्कि पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर मदद मांगे। इस मौके पर सरिता गुप्ता व शिखा सिंह मौजूद रहीं। महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं से सवाल किया कि सोशल मीडिया कितने लोग प्रयोग करते हैं, अधिकतर के हां में जवाब देने पर उन्होंने सावधानी बरतने पर जोर दिया। कहा कि कोई भी ऐसा फोटो, जो परिजन को नहीं दिखा सकते, वह अपने फोन में नहीं रखें। अनजान व्यक्ति से वीडियोकॉल पर बात नहीं करें। सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल को लॉक अवश्य रखें। बताया कि किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें, अन्यथा साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें