शाहजहांपुर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन योगाभ्यास कराया गया। इस बीच स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती को नमन कर किया। मुख्य अतिथि योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रधान अवधेश मणि त्रिपाठी व प्रवीण मिश्रा ने योग करने के लिए प्रेरित करते हुए प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, श्वासन, अनुलोम-विलोम का अभ्यास किया। दूसरे सत्र में कार्यक्रम अधिकारी ऋतु शर्मा व डॉ.रानू दुबे के निर्देशन में रैली निकाली गई। शाम में स्वस्थ आहार व पोषण पर संगोष्ठी में छात्राओं को अपने भोजन में विटामिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन आदि को शामिल करने पर जोर दिया। डॉ. पंकज गुप्ता ने स्वयंसेविकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया।