फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: नार्थ ईस्ट जोन वेटलिफ्टिंग के लिए शाहजहांपुर की पांच महिला खिलाड़ियों का चयन, शुरू की तैयारी

Sun, 23 Nov 2025 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

लखनऊ विश्वविद्यालय व रूहेलखंड यूनिवर्सिटी अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शाहजहांपुर जिले की पांच महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रथम स्थान पाने वाली खिलाड़ियों का नार्थ ईस्ट जोन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन भी हो गया है। महिला खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला खेल विभाग के भारोत्तोलन कैंप में अभ्यास करने वाली महिला खिलाड़ियों ने 22 नवंबर को लखनऊ में हुई प्रतियोगिता में दम दिखाया। कोच दीपक वर्मा के नेतृत्व में रोली वर्मा ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। खुशबू वर्मा ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम पायदान पर रहकर नाम रोशन किया है। 58 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशी देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भार वर्ग में जोहर खान ने दूसरा व 63 किलोग्राम भार वर्ग में शैलवी मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल ने महिला खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बमनिया ने बताया कि प्रथम स्थान पाने वाली खिलाड़ियों का नॉर्थ ईस्ट जोन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। उनकी सफलता पर स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय आदमपुर शाहाबाद के प्रबंधक डॉ.एबी सिंह, डॉ. धीरू सिंह, जीएफ कॉलेज के खेल सचिव फैयाज अहमद और रतन सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश सिंह यादव ने खुशी जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें