फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: कथा के समापन पर भंडारे में पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, श्रद्धालुओं को परोसी सब्जी-पूड़ी

शाहजहांपुर के चित्रा टॉकीज में श्री राम कथा के बाद रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का शुभारंभ भगवान श्रीराम का पूजन कर किया। इसके बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और सांसद अरुण सागर ने लोगों को सब्जी और पूड़ी परोसी। मंत्री के परिवार की ओर से श्री राम कथा का आयोजन किया गया था। सात दिन तक चली कथा में कथा व्यास डॉ. दामोदर दीक्षित ने कथा का श्रवण कराया। इस मौके पर कमलेश कुमार खन्ना, ध्रुव नारायन मेहरा, सुधा मेहरा, सोमनाथ कपूर,सरिता कपूर, जयप्रकाश खन्ना, चंद्र शेखर खन्ना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें