फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: शिव बरात में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन

Mukesh Kumar Updated Tue, 25 Aug 2026 01:54 PM IST

शाहजहांपुर में सोमवार रात रंगमहला स्थित हिंदू सत्संग भवन से शिव बरात धूमधाम और श्रद्धापूर्वक निकाली गई। शिव बरात में भगवान शिव, गणेश, श्रीराम दरबार समेत विभिन्न देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे पर बज रहे भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते रहे और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। शिव बरात चौक, कच्चा कटरा मोड़, अंटा चौराहा, घंटाघर, बहादुरगंज और सदर चौराहा होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंची, जहां बरात का समापन हुआ। बरात के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बरात के कारण शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। आयोजन में रजत वैधराज, नरेंद्र त्यागी, प्रशांत वर्मा, विकास वर्मा, राजीव कुमार, राज वर्मा, मुनीष मिश्रा, नरेंद्र शुक्ला आदि का सहयोग रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें