शाहजहांपुर में श्री गुरुनानक आश्रम गुरुद्वारा कुटिया साहिब में संत बाबा सुखदेव सिंह की 42वीं पुण्यतिथि पर महासमागम का समापन हो गया। मंगलवार को अंतिम दिन बड़ी संख्या में संगत ने गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। संत बाबा सुखदेव सिंह की बरसी पर सुबह से संगत पहुंचने लगी। इस बीच रागी जत्थेदार सर्वजीत सिंह और हरविंदर सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उन्होंने संत बाबा सुखदेव सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संगत ने फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने शीश झुकाया। इस बीच संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां पर मेला भी लगाया गया। समागम में राजेंद्र सिंह, नवनीत कौर, हरभजन सिंह पृथी, अरविंदर सिंह, जसवीर सिंह कोमल, आदि मौजूद रहे।