फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप, पंचायत चुनाव में भी हुई वोटों की धांधली

विपक्ष ने वोट चोरी के आरोप लगाकर दिल्ली में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलास्तर पर निर्वाचन सूचियों में धांधली के आरोप लगने लगे हैं। शाहजहांपुर में मंगलवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार में पंचायत चुनाव में धांधली गई। इसे लेकर जनता में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में बड़े स्तर पर बूथों पर वोटों की धांधली की गई। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाकर मतदाता सूचियों की जांच कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सिंधौली के प्रत्याशी के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई। जेसीबी तक खड़ी कर दी। डरा-धमकाकर चुनाव हरा दिया गया। इस पंचायत चुनाव में कांग्रेस पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। धांधली को नहीं होने दिया जाएगा। जनता के बीच जाकर वोटों की चोरी को लेकर जागरूक करेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां, उपाध्यक्ष फुरकान कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, रफी उल हसन खां, अदीब अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें