पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया। इसी के मद्देनजर शाहजहांपुर जिले में रात आठ से 8:10 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। इसे लेकर डीएम धमेंद्र प्रताप ने लोगों से सहयोग की अपील की है। डीएम ने बताया कि हवाई हमले के समय ब्लैक आउट ही बचाव है। दरवाजे को बंद करते हुए पर्दे डाल दें। जनपद में रात 7:59 बजे सायरन बजने पर सभी लोग अपने घरों की बिजली बंद कर दें। रास्ते में चलने वाले लोग गाड़ियों की लाइट बंदकर दस मिनट के लिए सड़क के किनारे खडे़ हो जाएं। डीएम ने कहा कि यह देश की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहा है। बिजली के स्विच बंद कर लें। किसी तरह की गतिविधि नहीं करें। यह बचाव के लिए महत्वपूर्ण गतिविधि है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।