फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में बारिश से पुनर्जीवित हुई भैंसी नदी, 15 साल बाद बही जलधार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में खोदाई के बाद बारिश होने से 15 साल बाद भैंसी नदी में जलधार बही है। मंगलवार को नदी में पानी बहते हुए गोमती नदी तक पहुंचा है। गोमती की सहायक भैंसी नदी अवैध कब्जों, खनन, जलस्रोत बंद होने और नदी के पास के तालाबों पर अवैध कब्जों के चलते 15 वर्ष से सूखी पड़ी थी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक नदी को पुनर्जीवित करने के आदेश दिए थे, इसके तहत डीएम ने भैंसी नदी का चयन किया था। जुलाई में नदी की खोदाई का काम पूरा होने के बाद अब बारिश में नदी में धार बह निकली है। बंडा से लेकर पुवायां तक नदी में जलधार बहते हुए पन्नघाट के पास गोमती नदी तक पहुंची। इस पर लोगों ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें