फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, सबसे तेज दौड़े शिवम और रंजना

शाहजहांपुर में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पुरूष ओपन वर्ग पांच किमी एवं महिला ओपन वर्ग तीन किमी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। पुरुष ओपन वर्ग पांच किमी में शिवम प्रथम, अरविन्द कुमार द्वितीय, साजन राज तृतीय व आदेश कुमार, कान्हा, राम प्रताप ने सांत्वाना स्थान प्राप्त किया। महिला ओपन वर्ग में नेहा प्रथम, रंजना द्वितीय, भावना तृतीय व रोशनी, आरूषी, अनमोल ने सांत्वना स्थान पाया। विजेता खिलाड़ियों को जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी एस पी बामनिया, मुजाहिद अली, पंकज कुमार, शकील अहमद, अनिल मौर्या, ब्रजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें