फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: शाहजहांपुर में मुमुक्षु क्रिकेट लीग में आर्ट इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला, प्रांजल बने मैन ऑफ द मैच

शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में मुमुक्षु क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। आर्ट इलेवन की टीम ने दस विकेट से एसएसएमवी इलेवन को हरा दिया। प्रांजल ने 71 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा। विजेता टीम को शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने शील्ड देकर सम्मानित किया। टॉस जीतकर एसएसएमवी इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्ट इलेवन ने 7.4 ओवर में एक विकेट खोकर 86 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। बल्लेबाज डॉ.प्रांजल शाही ने सात छक्के और पांच चौके जड़कर 71 रन बना डाले। बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए शील्ड प्रदान की। प्राचार्य डॉ.आरके आजाद, सचिव डॉ.अवनीश मिश्रा, उप प्राचार्य अनुराग अग्रवाल, क्रीड़ा सचिव प्रो.अजीत सिंह चारग, डॉ. अमीर सिंह यादव, डॉ.जयशंकर ओझा, मेजर अनिल मालवीय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें