हावड़ा से अमृतसर जाने वाली 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस की जनरल कोच में मीरानपुर कटरा में आग लगने की अफवाह से भगदड़ मच गई। जल्दबाजी में नीचे कूदने से करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे बरेली और कटरा स्टेशन के बीच ट्रेन के जनरल कोच में आग लगने की अफवाह पर चालक ने गाड़ी को रोक दिया। ट्रेन की आधी बोगी नदी के पुल पर और आधी बाहर थी। गाड़ी के रुकते ही यात्रियों ने अपनी जान बचाने को भागना शुरू कर दिया। हादसे में कई लोगों के चोट आई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।