फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: जुआ खेल रहे लोगों के साथ खड़ा था युवक, अचानक पहुंची पुलिस तो किया ऐसा!

शाहजहांपुर में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई, शिवाजीपुरम निवासी 25 वर्षीय ट्रांसपोर्ट मैनेजर कोविद तिवारी की खन्नौत नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर पुलिस की कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे लोगों के बीच कोविद भी मौजूद था। पुलिस को देखकर सभी लोग नदी की ओर भागे और कुछ ने छलांग लगा दी। इस दौरान कोविद की डूबने से मौत हो गई।

मामले के बाद क्षेत्र में हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने पूर्व मंत्री कृष्णाराज के आवास के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार और सीओ सिटी पंकज पंत मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि नदी किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के गुजरने पर शोर मचने से कुछ लोग नदी में कूद गए। कोविद भी उनके साथ था, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वह जुआ नहीं खेल रहा था। बाकी लोग पार निकल गए, जबकि कोविद की डूबने से मौत हो गई।

वहीं मृतक के भाई शोभित तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, बुधवार दोपहर चार लोगों ने कोविद को फोन कर मोहल्ला हयातपुरा के बग्गूघाट पर बुलाया। इसके बाद दो पुलिसकर्मी पहुंचे, जिनकी मदद से उन चारों ने कोविद से रुपये, मोबाइल और पर्स लूट लिया। विरोध करने पर उसे नदी में धक्का दे दिया गया।

परिजनों ने बताया कि किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। गोताखोरों की मदद से कोविद को निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम हाउस पर रात में परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर आरोप लगाए। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंची। अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें