खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1.1 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 8:45 बजे श्मशान घाट के पास स्थित बेंच पर एक संदिग्ध युवक के बैठने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद झोले से करीब 1100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।