एसपी संदीप मीना ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में यूपी 112 की रैकिंग सुधारने के लिये समीक्षा बैठक की। बैठक में यूपी 112 के पीआरवी अधिकारी व कर्मचारी ने भाग लिया। इस दौरान यूपी 112 रिस्पॉन्स टाइम में सुधार, कॉल रिस्पॉन्स को समयबद्ध बनाने, घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही गश्त एवं चेकिंग को नियमित और प्रभावी बनाने, यूपी 112 कर्मियों द्वारा फील्ड फीडबैक को अपडेट करने तथा बीट अधिकारियों से समन्वय बढ़ाने के लिये बताया गया।