शहर के गोला पुलिस चौकी के करीब सीएचसी खलीलाबाद के पास एक मेडिकल स्टोर के शटर तोड़कर दराज में रखा 12 हजार रुपये उठा ले गए। दुकानदार जब सुबह पहुंचे तो उन्हे जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। सीएचसी खलीलाबाद के बाहर ब्रजेंद्र कुमार श्रीवास्तव की मेडिकल स्टोर की दुकान है। रोज की तरह वे शुक्रवार की रात को दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह के समय बगल के लोगों ने दुकान का शटर टूटा हुआ दिखाई दिया तो उन्हे सूचना दी। इसके बाद वह दुकान पर पहुंचे। जब शटर खोलकर अंदर गए तो वहां काउंटर खुला हुआ था। जब उन्होंने काउंटर के अंदर देखा तो शुक्रवार को हुई बिक्री के पैसे गायब थे।