धनघटा क्षेत्र में सरयू नदी पर बने हुए 32 किलोमीटर लंबे एमबीडी बांध के किनारे बसे लोगों की नींदें सरयू का बढ़ता हुआ जलस्तर उड़ा रहा है। स्थिति यह है कि एमबीडी बांध के अगल - बगल बसे लोग इसी चिंता में दिखाई दे रहे हैं कि अगर नदी का जलस्तर बढ़ता है तो बाध पर से या तो ओवरफ्लो करेगा, या फिर बांध में रिसाव की स्थिति पैदा करेगा। ऐसी स्थिति में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ेगा।