एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को अपने कार्यालय पर मृतक आश्रित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जब अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए तो उनके चेहरे खिल उठे। पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार पात्र 8 अभ्यर्थियों को नागरिक पुलिस आरक्षी पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। नियुक्ति प्रक्रिया समस्त अभिलेखों के सत्यापन, पात्रता परीक्षण तथा नियमावली 1974 के उपबंधों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संपादित की गई। एसपी ने कहा कि विभाग अपने दिवंगत कर्मियों के परिवारों के प्रति सदैव संवेदनशील है तथा ऐसे आश्रितों को शीघ्र सेवा अवसर उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है।