क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने सोमवार को थाना धनघटा में सर्किल के प्रभारियों और विवेचकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित विवेचनाओं, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की। क्षेत्राधिकारी ने विवेचकों को निर्देश दिया कि लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। गंभीर अपराधों से संबंधित मुकदमों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी और प्रभावी पैरवी पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।