जनपद से मंगलवार को 2 पुलिसकर्मी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुये। रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में पुलिस सेवा से निवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को सीओ लाइन अभयनाथ मिश्र के अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित करके विदाई दिया गया। सेवानिवृत्त होने वाले एसआई श्रवण कुमार व मुख्य आरक्षी चालक सुरेन्द्र नाथ पांडेय से उनका परिचय प्राप्त करते हुये उनके सेवाकाल के अनुभव के बारे में बात किया गया। विदाई समारोह में सीओ सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को माला पहनाकर, शाल व धर्मग्रन्थ आदि भेंटकर सम्मानित किया।