मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कार्यक्रम स्थल पर जाने वाले लोगों की जगह-जगह जांच की जा रही है। अधिकारियों को पहले ही आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कई जगहों पर बेरिकेडिंग की गई है। सभास्थल पर प्रवेश से पूर्व आने वाले लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है।