पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना मेंहदावल में नवनिर्मित मिशन शक्ति केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से बातचीत की और निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। मिशन शक्ति अभियान के तहत गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जाए।