जिले में अवैध ड्रग्स के कॉकस की पकड़ समाज के अंतिम पायदान के लोगों तक पहुंच चुकी है। जिले के अनेक युवा इस कॉकस में फंसकर या तो बर्बाद हो गए हैं, या आत्महत्या कर ले रहे हैं। इसको जड़ से समाप्त करने का हमने संकल्प लिया है। इसके लिए प्रयास लगातार जारी हैं। यह कहना है जिले के यूथ आईकान और भाजपा नेता प्रदीप सिंह का, जो इस धंधे को समाप्त करके परिवारों को बचाने के संकल्प के साथ समाज को जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कॉकस के प्रभाव में आकर युवा पीढ़ी बर्बाद न हो, इसके लिए वह जनपद स्तर पर लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और अपनी एक सशक्त टीम बना रहे हैं।