जनपद के नगर पंचायत कपिलवस्तु के अस्थायी गोशाला का विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार को व्यवस्था देखी, जिसमे भारी कमियां पायी गयी। मौके पर तत्काल अधिशासी अधिकारी को फोन कर बुलाकर तत्काल व्यवस्था सुदृढ करने के लिए कहा गया है, जिस पर अधिशासी अधिकारी ने विहिप के कार्यकर्ताओं को आश्वसन दिया कि 3 दिन के अंदर सब व्यवस्था सुदृढ हो जाएगी और जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाएगी।