फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता अभियान को युद्धस्तर पर चलाने पर जोर

सदस्यता अभियान को युद्धस्तर पर चलाने पर जोर, जोन व सेक्टर अध्यक्षों के गठन की बनी रणनीति संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। विकासखंड सेमरियावां के केनैना-कुर्थिया चौराहे पर मंगलवार को अपना दल (यश) की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. पी.सी. पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल कन्नौजिया ने किया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जोन व सेक्टर अध्यक्षों के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सदस्यता अभियान को युद्धस्तर पर चलाने, प्रत्येक घर पर पार्टी का झंडा लगाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारों से जोड़ने का आह्वान किया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. पी.सी. पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करें और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील की। बैठक में प्रदेश सचिव सहकारिता मंच राम पारस निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल कनौजिया, राम भवन चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, अमरनाथ, दिलीप कुमार प्रजापति, लालमन प्रजापति, रंजीत गुप्ता, दीप नारायण चौधरी, नर्सिंग चौधरी, दिलीप चौधरी, धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, रामचरित चौधरी, अमरनाथ चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें