संतकबीरनगर कलेक्ट्रेट पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने रोज की तरह सुबह से लेकर दोपहर तक मंगलवार को भी जनता की शिकायतें सुनी। इस दौरान जमीन संबंधी विवाद के मामले ज्यादा आए। उन्होंने शिकायतों का संज्ञान लेकर लोगों को आश्वस्त किया। राजस्व की टीम भेजकर उनकी शिकायतों के निस्तारण का निर्देश भी दिया।