फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार को तामेश्वरनाथ में उमड़े श्रद्धालु

तामेश्वरनाथ धाम में पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया। जिले के विभिन्न इलाके से आए शिवभक्त, साधु-संतों और भारती परिवार के लोगों के साथ परिक्रमा में शामिल हुए। तामेश्वरनाथ धाम में पुरुषोत्तम मास के महीने भर शिवभक्त, शिव की पूजा आराधना के लिए पहुंचते हैं। पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक कर धूप, दीप जलाए। अधिक मास के दौरान हर दिन सुबह होने वाले शिव मंदिर की परिक्रमा में भी श्रद्धालु शामिल हुए। रोजाना जिले भर से शिवभक्त मंदिर की परिक्रमा में शामिल होने के लिए सुबह मंदिर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें