फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो हत्या पर रोक लगाने और कानून लागू करने की मांग

गो हत्या पर रोक लगाने और कानून लागू करने की मांग - गो-सम्मान आह्नान अभियान के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को दिया पत्र संतकबीरनगर। गो-सम्मान आह्नान अभियान के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार को पत्र देकर गो हत्या पर रोक लगाने, इसके लिए कानून लागू करने तथा गो-माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित पत्र में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति, पर्यावरण और कृषि में गो-माता का अतुलनीय योगदान है। इसे देखते हुए गो-माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए। इसके अलावा देश में गोवंश की हत्या पर रोक लगाने के लिए कानून लागू किया जाना चाहिए। पदाधिकारियों ने कहा कि गो तस्करी पर भी रोक लगाई जाए। प्रत्येक जिले में आधुनिक एवं सुदृढ़ गोशालाओं की स्थापना हो। इस दौरान डॉक्टर केसी पांडेय, मुकेश चौरसिया, नवीन पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें