मरीजों को कम पैसे में बेहतर दवाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खलीलाबाद में जन औषधि केन्द्र बनवाया गया। लेकिन यह जन औषधि केन्द्र आए दिन बंद रहता है। जिसके चलते लोगों को केन्द्र सरकार की इस जनोपयोगी योजना का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोग यहां आते हैं और निराश होकर तब लौट जाते हैं, जब उन्हें यहां पर ताला बंद दिखता है।