बेलहर थाना क्षेत्र के दसवाडीह में रविवार की रात आपसी विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक की कुछ लोगो ने रॉड से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। रविवार की रात्रि लगभग 11.00 बजे आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गया, जिसमें संतोष ऊर्फ पिंटू पुत्र जीवराम (34) बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों ने सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस मौजूद है।