नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मगहर में रविवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अबु सूफियान खान की देखरेख में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 64 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही 24 लोगों के विभिन्न प्रकार की खून की जांच कर मरीजों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाह के साथ ही उनमें निशुल्क दवाए दी गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अबु सुफियान खान ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को कुल 64 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गयी।