जिले में शुक्रवार को निपुण असेसमेंट परीक्षा 805 केंद्रों पर हुई। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई। जिसमे करीब 30 हजार विद्यार्थी शामिल हुए। कई जगहों पर बच्चों को ओएमआर शीट भरने में दिक्कत आई। जिसे शिक्षकाें ने सहयोग कर पूरा कराया। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है।