चंदाैसी में बावड़ी से कुछ दूरी पर बने खंडहरनुमा बांकेबिहारी मंदिर पर एक युवक पहुंचा। वह भगवा कुर्ता पहने हुए था। गले में भगवा पटका लटका था। युवक ने शंखनाद से पहले कहा कि देश में गंदी राजनीति न हो। देश की शांति और उन्नति के लिए तथा विश्व के कल्याण के लिए वह शंख बजा रहा है। इसके साथ ही युवक ने शंख बजाया।