फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संभल किशोरी हत्याकांड में मां-भाई समेत तीन गिरफ्तार, आरोपियों से हथियार व बाइक बरामद

कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव भमोरी पट्टी निवासी किशोरी (17) की हत्या में मां और भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से पिस्टल और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि किशोरी का रिंकू के साथ प्रेम प्रसंग था। छह माह पहले वह उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर रिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद किशोरी की अन्य लड़के से दोस्ती होने के साथ वह गलत संगत में पड़ गई थी। जिससे परिवार की इलाके में बदनामी हो रही थी। एसपी ने बताया कि इससे छुटकारा पाने के लिए किशोरी के भाई ने अपने मामा महावीर से मिलकर उसकी हत्या करने और इसका रिंकू को जेल भिजवाने की साजिश रची।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें