फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना मलिक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक ने कान पकड़कर मांगी माफी

संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई निवासी तमन्ना मलिक के इंस्ट्राग्राम पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मुरादाबाद के थाना सोनकपुर अंतर्गत गांव बेहटा सरथल निवासी फरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का बुधवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें लंगड़ाकर चलता दिख रहा है और हाथ जोड़ते हुए कान पकड़कर माफी मांग रहा है। यह वीडियो कोतवाली परिसर में बना है। आरोपी को संभल कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में मंगलवार को पेश किया था। जहां से जमानत मिल गई है। आरोपी ने 8 अगस्त को तमन्ना मलिक के इंस्टाग्राम पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इस मामले पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए संभल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाने की पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने और महिलाओं के सम्मान करने का संकल्प लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से जमानत मिल गई है। सोशल मीडिया पर तमन्ना मलिक के धर्म परिवर्तन की हुई चर्चा, पति ने नकारा मंगलवार को गाजियाबाद में तमन्ना मलिक ने दो अन्य मुस्लिम महिलाओं के साथ मिलकर जलाभिषेक किया था। इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि तमन्ना मलिक ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इस बारे में जब तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। वह कांवड़ का जल चढ़ा रही थीं। वह तस्वीर सामने आई है और उस पर ही लोग इस तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कहा कि उनकी पत्नी अपने धर्म को मानती है और वह बुर्का पहनती है इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। पिछले वर्ष कांवड़ लेने जाने पर चर्चा में आई थीं तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर कांवड़ लेने के लिए पिछले वर्ष तमन्ना मलिक गई थीं। इस दौरान ही वह चर्चा में आई थीं। उन्होंने हरिद्वार से कांवड़ लाकर संभल के क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक किया था। इस दौरान वह काफी चर्चा में बनी रही थीं। उनके चर्चा में रहने का कारण था कि वह बुर्का पहनकर गई थीं। इस बार संभल एसडीएम ने बुर्का पहनकर कांवड़ लाने पर 25 हजार रुपये के मुचलके से पाबंद कर दिया था। हालांकि वह इस बार कांवड़ लेकर संभल नहीं आई हैं। गाजियाबाद में जलाभिषेक किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें